Rajasthan Shocker: बेटे की चाह में पिता ने की हैवानियत की हदें पार! 5 महीने की जुड़वां मासूमों को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट, राजस्थान के सीकर की घटना
बेटे की चाह में हैवान पिता ने हैवानियत से भरा हुआ काम किया है. इस पिता ने अपनी 5 महीने की दो बच्चियों की हत्या कर दी.
सीकर, राजस्थान: बेटे की चाह में हैवान पिता ने हैवानियत से भरा हुआ काम किया है. इस पिता ने अपनी 5 महीने की दो बच्चियों की हत्या कर दी. ये दिल दहला देनेवाली घटना राजस्थान के सीकर में सामने आई है. जहांपर पिता ने इस घटना को अंजाम दिया.इस घटना के बाद पुरे शहर में हड़कंप मच गया है.
इस हत्या के बाद ये भी समाज में सामने आया है की राजस्थान में आज भी लड़कियों के जन्म को लेकर किस तरह से भेदभाव किया जाता है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी का नाम अशोक कुमार यादव बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:Morena Shocker: मां की मदद से 2 बेटियों ने मिलकर पिता को डंडे से पीटा, रहस्यमय परिस्थितियों में पीड़ित की मौत हो गई (देखें डिस्टर्बिंग वीडियो)
क्या है पूरा मामला?
आरोपी का नाम अशोक कुमार यादव है. अशोक द्वारा अपनी ही बेटियों को जमीन पर पटक कर मार डालने की घटना सामने आई है. आरोपी अशोक ने दोनों मासूमों की हत्या करने के बाद उनके शवों को जमीन में दफना दिया. लेकिन बच्चियों की मां से ये सहा नहीं गया और उसने पुलिस में इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन से शवों को बाहर निकाला. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
बच्चियों की मां का नाम अनीता यादव बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक़ अनीता ने पांच महीने पहले दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था. अशोक दोनों बच्चियों को देखकर नाराज होता था. अनीता का कहना है की उसकी शादी अशोक से 2016 में हुई थी. जुड़वां लड़कियां होने के कारण पति और सास उसे ताने मारती थी. बताया जा रहा है की 27 मार्च को अशोक के साथ उसका विवाद हुआ था और इसके बाद अशोक ने बच्चियों को जमीन पर पटककर उनकी हत्या कर दी.
पुलिस को महिला ने दी जानकारी
मां के सामने ही मासूम बच्चियों की हत्या करने के बाद महिला का रो रोकर बुरा हाल हो गया. इसके बाद इस बेरहम बाप ने दोनों बच्चियों को जमीन में गाड़ दिया. महिला ने पुलिस से मांग की है कि बच्चियों की हत्या करनेवाले आरोपी को सख्त सजा मिले. इस घटना की चर्चा शहर भर में हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

