VIDEO: रायपुर में वहशी बन गया शख्स! बाड़े में घुसकर बकरी को पत्थरों से मारा और दबाया गला, वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दिल को दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक शख्स ने बाड़े में घुसकर एक बकरी को पत्थरों से मारा और उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली. ये अमानवीय हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है.
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दिल को दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक शख्स ने बाड़े में घुसकर एक बकरी को पत्थरों से मारा और उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली. ये अमानवीय हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है. ये घटना टिकरापारा के गोकुल नगर में हुई है. इस वीडियो में देख सकते है की शख्स पहले तो बकरी की गर्दन दबोचता है और इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार करके उसकी जान ले लेता है.
इस दौरान आसपास और भी बकरियां मौजूद होती है. इस वीडियो में देख सकते है की किस तरह से एक शख्स शैतान बनकर बेजुबान को बेरहमी से मार डालता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @news36live नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रायपुर के कोर्ट में हंगामा, महिला ने वकील पर फेंक दिया चुना, जमकर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने
बाड़े में घुसकर बकरी की बेरहमी से हत्या
इंसान बना हैवान : रायपुर में बाड़े में घुसकर पत्थर से वार, फिर बकरी का घोंट डाला गला#Raipur #Chhattisgarh pic.twitter.com/VKaSDN3nc0
— news36live (@news36live) December 30, 2024
बाड़े में घुसकर बेरहमी से हत्या
बताया जा रहा है की पहले ये वहशी शख्स बाड़े में घुसा और इसके बाद बकरी को पकड़कर उसकी गर्दन दबाने लगा. इसके बाद इसे लगा की फिर भी बकरी नहीं मर रही है तो इसने इस बेजुबान पर पत्थर से मारना शुरू कर दिया. जिसके बाद बकरी की मौत हो गई.
वीडियो देखकर हैरत में लोग
ये वीडियो इतना क्रूर है, की इसको देखने के बाद किसी को भी यही लगेगा की ये शख्स कितना वहशी है. इस बकरी की बेरहमी से हत्या करने के बाद ये चुपचाप वहां से निकल जाता है. इस शख्स के बारें में जानकारी सामने नहीं आई है की ये कौन है और इसने ऐसा क्यों किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

