UP के मेरठ में मां ने डांटा, तो लड़के ने खुद को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मार कर जिंदगी समाप्त कर ली. 18 वर्षीय लड़के ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही और स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर डांटा था.
मेरठ, 17 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मार कर जिंदगी समाप्त कर ली. 18 वर्षीय लड़के ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही और स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर डांटा था. 18 वर्षीय लड़के देवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मुंडाली थाना के एसएचओ सुखपाल ने कहा कि देशी पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
एसएचओ ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है. मां ने कहा है कि स्कूल से लौटते समय बैग में पिस्तौल लेकर घर पहुंचा था. बैग में किताबों के साथ पिस्तौल देखकर उन्होंने लड़के को डांटा था. यह भी पढ़ें : पंजाब के होशियारपुर में बेटी की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की
उन्होंने आगे कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पता लगा लेंगे कि लड़के को पिस्तौल कहां से मिली. मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कहा है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

