UP: 5 सेकेंड 5 थप्पड़... ई-रिक्शा में लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, मेरठ में सरेराह हुई मनचले की पिटाई; देखें VIDEO
Meerut Molestation Case (Photo- @ShanuMedia/X)

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ (Meerut Molestation Case) करने वाले मनचले को सबक सिखाया है. गुस्साई युवती ने साकेत चौराहे पर ई-रिक्शा में छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे मनचले को पांच सेकंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और मनचले को पकड़कर पुलिस (Meerut Police) के हवाले कर दिया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग युवती के साहस की तारीफ कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

ये भी पढें: Meerut Acid Attack Case: मेरठ एसिड अटैक मामले में मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

मेरठ में युवती ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सड़क पर ही पीटा