कोलकाता में 49 साल के शख्स ने 27 साल की महिला के सामने हस्तमैथुन कर किया ऐसा काम...जो ?
27 वर्षीय महिला जो एक राज्य सरकार की कर्मचारी थी. वो बुधवार 15 मई की शाम ऑफिस से घर लौट रही थी. रूबी अस्पताल और सिंघबारी बस स्टॉप के बीच ईएम बाईपास पर बस में उसके साथ छेड़छाड़ की गई....
27 वर्षीय महिला जो एक राज्य सरकार की कर्मचारी थी. वो बुधवार 15 मई की शाम ऑफिस से घर लौट रही थी. रूबी अस्पताल और सिंघबारी बस स्टॉप के बीच ईएम बाईपास पर बस में उसके साथ छेड़छाड़ की गई. इस हादसे के बाद महिला बहुत डर गई और रोने लगी. जिसके बाद बस में मौजूद यात्री महिला की मदद के लिए आगे आए और आरोपी को पकड़कर सर्वे पार्क पुलिस के हवाले कर दिया. ये घटना बुधवार शाम करीब 7.10 बजे की है. महिला सीट पर बैठी थी, तभी उसे महसूस हुआ कि कोई उसे छू रहा है और महसूस किया कि किसी ने उसके कपड़ों पर स्पर्म गिरा दिया था. महिला अपने बगल में खड़े हस्तमैथुन करने वाले व्यक्ति को देखकर घबरा गई. महिला ने तुरंत अलार्म बजाया. सभी यात्री उसे बचाने के लिए दौड़े और आरोपी की जमकर पिटाई की. जैसे ही पीड़िता ने मदद के लिए 100 नंबर डायल किया, उसे ड्यूटी पर मौजूद निकटतम ट्रैफिक हवलदार के पास भेज दिया गया.
बस को बायपास पर रोका गया और आरोपी बिस्वजीत सरकार को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा था. वह डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था. आरोपी की एक दुकान हुआ करती थी, जिसे बंद करना पड़ा. जिसकी वजह से उसका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. आरोपी से उसके अश्लील हरकत के बारे में भी पूछताछ की गई. सरकार को गुरुवार को एक अदालत में पेश किया गया और उसे जमानत दे दी गई.
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: दिल्ली में महिला के सामने हस्तमैथुन करना पड़ा महंगा, महिला ने सिखाई सबक
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला शादीशुदा थी. इस घटना के बाद वो बहुत डर गई थी और सदमें में थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

