मानसिक रूप से बीमार मां के सामने पड़ोसी ने की लड़की से दरिंदगी की कोशिश, मना करने पर की पिटाई
गुरूवार यानी 7 फरवरी की रात पड़ोसी ने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. लड़की के परिवार वाले काम से बाहर गए हुए थे घर पर सिर्फ उसकी मानसिक रूप से बीमार मां थी. इस बात का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस गया...
गुरूवार यानी 7 फरवरी की रात पड़ोसी ने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. लड़की के परिवार वाले काम से बाहर गए हुए थे घर पर सिर्फ उसकी मानसिक रूप से बीमार मां थी. इस बात का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस गया और लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा. जब लड़की विरोध करने लगी तो आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी पिटाई की.
पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पूछताछ के बाद पीड़िता ने बताया कि गुरूवार रात जब उसके परिवार के लोग बाहर गए थे. इस दौरान आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ जोर- जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात और घूसों से उसकी पिटाई की. मुंह खोलने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया.
आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने पूरी अपनी भाभी को फोन पर बताई. परिवारों वालों के घर आने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

