देश

99 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल ने 10 साल की बच्ची का किया यौन शोषण, पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपी बच्ची के साथ एक बार यौन शोषण बनाने के बाद जब उसके माता पिता घर से बाहर होते थे वह मौके का फायदा उठाकर बच्ची के घर पहुंच जाता था.

99 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल ने 10 साल की बच्ची का किया यौन शोषण, पुलिस ने किया अरेस्ट
बच्ची के साथ यौन शोषण ( प्रतिकात्मक तस्वीर )

चेन्नई: पुलिस ने 10 साल के एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने के आरोप में स्कूल के एक रिटायर्ड प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम के. परशुरामन है. जिसकी उम्र 99 साल है. वह 7 बच्चों का बाप है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चेन्नई के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल था. करीब 15 साल पहले स्कूल से रिटायर्ड हुआ है. रिटायर्ड प्रिंसिपल के पास पांच निजी मकान है ,जिन मकानों को वह भाड़े पर देकर पैसा कमाता है. भाड़े पर दिए गए मकानों को वह बीच-बीच में देख-रेख के लिए आया जाया करता था. इसी का फायदा उठाकर आरोपी पीड़ित बच्ची के घर में आया जाया करता है. एक दिन प्रिंसिपल ने बच्ची को तब यौन शोषण का शिकार बनाया जब घर से बाहर उसके माता पिता थे.

आरोपी बच्ची के साथ एक बार यौन शोषण बनाने के बाद जब उसके माता-पिता घर से बाहर होते थे वह मौके का फायदा उठाकर बच्ची के घर पहुंच जाता था. उसके द्वारा किये जा रहे घिनौनी हरकत का तब पर्दाफाश हुआ. जब पीड़ित बच्ची का एक दिन पेट दर्द करने लगा. बच्ची से जब माता-पिता ने पेट दर्द करने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मकान मालिक उसके साथ गलत काम करते है. किसी को नही बताने को लेकर धमकी दिया है.

बच्ची के इस खुलासे के बाद उसके माता-पिता ने मकान मालिक के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.  शुरूआती पूछताछ में मकान मालिक खुद को बेगुनाह बता रहा था. लेकिन पुलिस ने आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).