VIDEO: बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई 60 फीट गहरी बोरवेल में छलांग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बचाया, अहमदाबाद का वीडियो आया सामने
गुजरात के अहमदाबाद में एक बेटी के गिरने के बाद उसके पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए 60 फीट गहरे बोरवेल में छलांग लगा दी.
Ahmedabad News: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना बेटी को बचाने के लिए 60 फीट गहरे बोरवेल (Borewell) में छलांग लगा दी. हालात बिगड़ते देख मौके पर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को बुलाना पड़ा, जिसके बाद एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.यह घटना चांदलोडिया इलाके की गजराज सोसाइटी में स्थित एक जैन देरासर परिसर में हुई.
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अंजलि अचानक संतुलन बिगड़ने से खुले बोरवेल में गिर गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @media24india नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: राजस्थान के कोटपूतली में बोरवेल में गिरी 3.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी, प्रशासन ने कहा- सकुशल निकालने की कोशिश
पिता ने बेटी को बचाने के लिए बोरवेल में लगाई छलांग
पिता ने दिखाई हिम्मत
बेटी के गिरने की खबर मिलते ही 45 वर्षीय पिता राजेश सैनी ने बिना एक पल सोचे बोरवेल में छलांग लगा दी. लेकिन बोरवेल के भीतर पानी भरा होने की वजह से दोनों बाहर नहीं निकल सके.मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन गहराई और पानी की वजह से रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची.अधिकारियों के मुताबिक बोरवेल की गहराई लगभग 60 फीट थी.रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों (Rescue Equipment) की मदद से एक फायर कर्मी को नीचे उतारा गया.काफी मशक्कत के बाद पहले बेटी अंजलि और फिर उनके पिता राजेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
दोनों को किया गया हॉस्पिटल में एडमिट
रेस्क्यू के तुरंत बाद दोनों को एंबुलेंस (Ambulance) के जरिए सोला सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार (Primary Treatment) किया गया. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.