Mumbai Weather: मुंबई में झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मुंबई में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 7 अप्रैल के बीच मुंबई और आसपास के जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | PTI

Mumbai Weather: मुंबई में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 7 अप्रैल के बीच मुंबई और आसपास के जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है.

Delhi Weather: दिल्ली वाले भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही पारा होगा 40 के पार.

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में मुंबई और ठाणे के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को कोई बारिश नहीं हुई. वहीं, सोमवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 37.7 डिग्री और बुधवार को 36.9 डिग्री तक पहुंच गया.

इन जिलों में येलो अलर्ट

IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 7 अप्रैल के बाद इन क्षेत्रों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है.

गर्मी बढ़ने की वजह क्या है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में विकसित हो रहे एंटी-साइक्लोन (प्रतिचक्रवात) की वजह से गर्म और शुष्क उत्तर दिशा की हवाएं मुंबई की ओर आ रही हैं. इन हवाओं के कारण नमी में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन गर्मी बढ़ेगी. अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है.

अप्रैल में मुंबई में रिकॉर्ड गर्मी

मुंबई में अप्रैल के महीने में अक्सर तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. IMD के आंकड़ों के अनुसार 2024 में सबसे गर्म अप्रैल दिन 39.4 डिग्री था. 2023 में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक दर्ज किया गया. 1952 में मुंबई का अब तक का सबसे गर्म अप्रैल दिन रहा, जब तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया था.

इस गर्मी से कैसे बचें?

मुंबई के लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. IMD की सलाह को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और खुद को गर्मी से बचाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी