देश

Delhi Weather: दिल्ली वाले भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही पारा होगा 40 के पार

दिल्ली में इस साल गर्मी अप्रैल की शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने लगी है. IMD के अनुसार, 7 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है.

Delhi Weather: दिल्ली वाले भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही पारा होगा 40 के पार
Representational Image | PTI

दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव के साथ ही हीटवेव की आशंका बढ़ने लगी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल अप्रैल से ही लू पड़ने का पूर्वानुमान है.

Heatwave Alert: अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी की चेतावनी, इन राज्यों में हीटवेव के दिन भी होंगे दोगुने.

दिल्ली में इस साल गर्मी अप्रैल की शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने लगी है. IMD के अनुसार, 7 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है. गुरुवार सुबह दिल्लीवालों को कुछ समय के लिए हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी. इस हफ्ते अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा है, जो संकेत देता है कि आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा.

Heatwave: इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो जानलेवा हो सकती है हीटवेव; जानें भीषण गर्मी में कब बढ़ जाता है जान का खतरा.

मौसम विभाग ने आज (3 अप्रैल) अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक तापमान पहले ही 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं बनी है.

हीटवेव कब लगती है?

IMD के अनुसार, किसी क्षेत्र में जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए या सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाए या लगातार कई दिनों तक अधिक तापमान बना रहे तब वहां हीटवेव घोषित की जाती है. फिलहाल IMD ने 7 अप्रैल तक दिल्ली में हीटवेव की संभावना से इनकार किया है, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 6 अप्रैल दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आसमान साफ रहेगा और हवा की रफ्तार तेज हो सकती है.

गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचने के उपाय अपनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).