IMD: दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दिन में कराईकल और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि रविवार को दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड (Uttarakhand), उत्तरी पंजाब (North Punjab), पूर्वी और पश्चिम राजस्थान ( East and West Rajasthan), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम (Sikkim), ओडिशा (Odisha), अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र (Central Maharashtra), मराठवाड़ा (Marathwada), कोंकण (Konkan), गोवा (Goa), तेलंगाना (Telangana), केरल (Kerala) और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. Cyclone Tauktae: कोंकण, मुंबई के भागों में बहुत भारी बारिश की संभावना- IMD

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दिन में कराईकल और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है.

आईएमडी ने पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की भी भविष्यवाणी की, जबकि बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. पूर्व-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज मौसम (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे केरल तट से दूर अरब सागर के क्षेत्रों में ना जाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू