देश

Indore: इंदौर में राशन माफिया के अवैध निर्माण को ढहाया गया

इंदौर में कोरोना काल में गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है. बुधवार को प्रशासन ने राशन माफिया श्याम दवे और उसके रिश्तेदारों के अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की.

Indore: इंदौर में राशन माफिया के अवैध निर्माण को ढहाया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

इंदौर, 27 जनवरी : इंदौर में कोरोना काल में गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है. बुधवार को प्रशासन ने राशन माफिया श्याम दवे और उसके रिश्तेदारों के अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की. ज्ञात हो कि इंदौर में 12 राशन दुकानों की जांच में एक बात साफ हुई थी कि गरीबों के लिए आए खाद्यान्न को भरत दवे व श्याम दवे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार में बेच दिया था.

इस मामले में 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. रासुका की भी कार्रवाई की गई थी, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. नगर निगम और जिला प्रशासन को छानबीन में मूसाखेड़ी और जिला कलेक्टर कार्यालय के पीछे मोती तबेला में चार मकानों में नियमों का उल्लंघन करके निर्माण पाया गया था. यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश: इंदौर में 70 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स के साथ 5 गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

बुधवार को सुबह अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई. मूसाखेड़ी स्थित तीन मंजिला मकान में किरायेदार ही रहते थे. जिन्हें नोटिस देकर पहले ही मकान खाली करवा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).