देश

छात्रा से रेप करने के आरोप में IIT जोधपुर का प्रोफेसर गिरफ्तार

अपनी एक पूर्व छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आईआईटी जोधपुर के एक आरोपी प्रोफेसर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

छात्रा से रेप करने के आरोप में IIT जोधपुर का प्रोफेसर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नोएडा: अपनी एक पूर्व छात्रा से दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur) के एक आरोपी प्रोफेसर (Professor) को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस प्रवक्ता प्रभात दीक्षित ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में कल एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि आईआईटी जोधपुर के प्रोफ़ेसर विजय वर्गीय पुत्र ज्ञानेंद्र ने सेक्टर-16 स्थित गेल कंपनी के गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को उसके साथ बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया, जो आईआईटी जोधपुर में प्रोफेसर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).