VIDEO: ''जेल जाने से बचना है, तो मेरे साथ सेक्स करो'', बिहार के समस्तीपुर में दारोगा ने फरियादी महिला से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बिलाल खान एक फरियादी महिला से गलत हरकतें करते नजर आ रहा है.
Bihar Shocker: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बिलाल खान एक फरियादी महिला से गलत हरकतें करते नजर आ रहा है. महिला ने अपनी सूझबूझ से पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सार्वजनिक कर दिया. जानकारी के अनुसार, महिला पर दो साल पुराना एक केस चल रहा है और इसी सिलसिले में दारोगा ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था.
दारोगा ने महिला को केस में मदद का वादा कर एक अलग मकान में बुलाया. जब महिला वहां पहुंची, तो दरोगा ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की. इस दौरान महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
ये भी पढें: VIDEO: समस्तीपुर की व्यस्त सड़क पर जानलेवा बाइक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस
दारोगा का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल
बिहार :जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ सेक्स करो', दारोगा का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल,समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने में तैनात एक दारोगा का युवती से अश्लील हरकत करते वीडियो आया सामने @bihar_police @Samastipur_Pol #Bihar #BiharNews #Samastipur pic.twitter.com/AutsP5GlpF
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 4, 2024
समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत वायरल वीडियों के संबंध में ... @bihar_police@bihar_iprd@ANI#samastipur #samastipurpolice #BiharPolice #HainTaiyaarHum pic.twitter.com/TrKDF3Pvsl
— Samastipur Police (@Samastipur_Pol) December 3, 2024
आरोपी दारोगा के खिलाफ हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा बार-बार महिला को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, जबकि महिला उससे दूर जाने की बात कह रही है. हालांकि, इस मामले का समस्तीपुर के एसपी ने संज्ञान ले लिया है. एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है.
पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
यह घटना पुलिस महकमे पर सवाल खड़े करती है. जिस पुलिस पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वहां के कुछ अधिकारी ऐसी हरकतों से पूरे विभाग की छवि को खराब कर रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा बना रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

