Delhi Water Crisis: 21 जून तक पानी नहीं मिला तो सत्याग्रह करूंगी... आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

अतिशी ने कहा, "अगर 21 तारीख तक दिल्ली वालों को अपने हक का पानी नहीं मिलता... तो फिर 21 तारीख से मुझे पानी के लिए सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा. मैं 21 तारीख से अन्नशन पर बैठूंगी जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता."

Atishi Marlena | ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी व लू के प्रकोप के बीच जल संकट बना हुआ है. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के मोहताज बने हुए हैं. इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पानी न मिलने की स्थिति में 21 तारीख से सत्याग्रह शुरू करने की बात कही. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, "मैंने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे आग्रह किया है कि अब दिल्लीवासियों का कष्ट हर सीमा को पार कर चुका है... मैंने विनम्र निवेदन किया है कि वे(पीएम मोदी) दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाएं." Delhi Heatwave: दिल्ली में जानलेवा हुई गर्मी! बीते 72 घंटों में हीटवेव से पांच लोगों की मौत, 51 डिग्री पहुंचा हीट इंडेक्स.

आतिशी ने कहा, "अगर 21 तारीख तक दिल्ली वालों को अपने हक का पानी नहीं मिलता... तो फिर 21 तारीख से मुझे पानी के लिए सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा. मैं 21 तारीख से अन्नशन पर बैठूंगी जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता."

पानी के लिए अनशन की तैयारी में AAP

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, "...दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है... दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 MGD है जिसमें से 613 MGD हरियाणा से आता है... कल 18 जून को ये मात्रा घटकर 513 MGD हो गई है... आज के दिन 100 MGD पानी की कमी दिल्ली में है... दिल्ली के लोगों की ये परेशानी दूर करने के लिए हमने हर संभव प्रयास कर लिए. मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की... हरियाणा ने हिमाचल का पानी देने से भी मना कर दिया."

उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी नहीं दिया. दिल्ली में 3 करोड़ लोग रहते हैं जिन्हें 1050 MGD पानी मिला है. हरियाणा को अगर दिल्ली को 100 MGD पानी देना भी है तो वो उसकी कुल MGD का 1.5 प्रतिशत है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी