Shocking Video: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आने से पहले मंच की जांच कर रहा था IB अधिकारी, पैर फिसला.. हुई मौत

तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) के एक सभागार में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते समय बुधवार को मंच से अनायास गिर जाने से खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक सहायक निदेशक की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

मंच से गिर जाने के कारण आईबी अधिकारी की मौत (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) के एक सभागार में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते समय बुधवार को मंच से अनायास गिर जाने से खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक सहायक निदेशक की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. तेलंगाना में 12 साल की बच्ची की 35 साल के शख्स से जबरन शादी करवाई गई

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तेलंगाना पुलिस की आईएसडब्ल्यू (खुफिया सुरक्षा शाखा), आईबी और अन्य पुलिस अधिकारियों का एक दल उस स्थान की सुरक्षा कर रहा था, जहां 20 मई को होने वाले एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को शामिल होना है.

इक्यावन वर्षीय आईबी अधिकारी कुमार ए. बिहार के रहने वाले थे. वह सभागार की तस्वीरें ले रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह मंच से नीचे गिर गए.

देखें घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो-

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके सिर में अंदरूनी चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद उपराष्ट्रपति ने कुमार की मौत पर शोक व्यक्त किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड