IAS Reshuffles in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने किया 17 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

पश्चिम बंगाल की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया है. राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 17 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें कई विभागों के सचिव, नगर निगम आयुक्त और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शामिल हैं.

सुवेंदु अधिकारी (Photo Credits: File Image)

कोलकाता, 22 मई: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सुदृढ़ तथा सुचारू बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार (State Government) ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने एक साथ 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. राज्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन तबादलों में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के सचिव, नगर निगमों के आयुक्त (Municipal Commissioners) और कई जिलों के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) शामिल हैं. राज्य सचिवालय 'नबन्ना' (Nabanna) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाना और जिला स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाना है. यह भी पढ़ें: West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड में CBI को बड़ी सफलता, यूपी के बलिया से छठा आरोपी गिरफ्तार

नगर निगम आयुक्तों के स्तर पर बड़े बदलाव

अधिसूचना के मुताबिक, बिधाननगर नगर निगम के आयुक्त और 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सुजॉय सरकार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब राज्य के कपड़ा और रेशम उत्पादन विभाग (Textiles & Sericulture) का आयुक्त और राज्य सरकार की संस्था 'तंतुजा' का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है. सुजॉय सरकार के स्थान पर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी रवि अग्रवाल को बिधाननगर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है, जो वर्तमान में आदिवासी बहुल पुरुलिया जिले में एडीएम के पद पर कार्यरत थे.

इसी क्रम में, नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हिंदोल दत्त को आसनसोल नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है.

नितिन सिंघानिया और रजत नंदा को नई जिम्मेदारियां

कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KMDA) के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और 2013 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नितिन सिंघानिया को राज्य के गृह और पर्वतीय मामलों के सचिव के वरिष्ठ विशेष सचिव (Senior Special Secretary) के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इसके साथ ही उन्हें पब्लिक मैनेजमेंट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सदस्य सचिव और सत्येंद्रनाथ टैगोर सिविल सर्विसेज स्टडी सेंटर के कोर्स डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

इसके अतिरिक्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में कार्यरत 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रजत नंदा को उनके वर्तमान प्रभार के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय के संयुक्त सचिव और राज्य सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह भी पढ़ें: West Bengal Govt Decision: बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, मौलवियों का भत्ता बंद, महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का ऐलान

विशेष सचिवों और एडीएम स्तर पर अन्य प्रमुख तबादले

राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षा और जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं:

विभिन्न जिलों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) का फेरबदल

प्रशासनिक गतिशीलता बढ़ाने के लिए कई जिलों के एडीएम को भी इधर से उधर किया गया है:

इसके अलावा, 2020 बैच के तीन एडीएम स्तर के अधिकारियों—मनजीत कुमार यादव (बांकुड़ा से दक्षिण 24 परगना), सौरव पांडेय (उत्तर दिनाजपुर से पश्चिम मेदिनीपुर) और एकम जे. सिंह (पश्चिम मेदिनीपुर से बांकुड़ा) का भी तबादला किया गया है.

Share Now