Bihar: पीएम मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देता (Video)
पीएम मोदी को जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई है, वह क्या बोलता है, हम उस पर ध्यान नहीं देते. नीतीश कुमार ने कहा कि वे भ्रष्टाचारियों को नहीं बचा रहे हैं. बल्कि उन्हें सोचना चाहिए कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 'भ्रष्टाचारियों को बचाने' वाले बयान पर पलटवार किया है. पीएम मोदी को जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र में कोई है, वह क्या बोलता है, हम उस पर ध्यान नहीं देते. नीतीश कुमार ने कहा कि वे भ्रष्टाचारियों को नहीं बचा रहे हैं. बल्कि उन्हें सोचना चाहिए कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है.
बता दें कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और ध्रुवीकरण को लेकर निशाना साधा था. पीएम मोदी गुरुवार को केरल पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की वजह से राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है. कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए खुलेआम एक गुट में संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
#WATCH | ...Been working for past several yrs.I don't pay attention to what someone in Centre says.Nobody is shielding the corrupt.They should think about what's happening in other states..: Bihar CM on PM's statement 'Action against corrupt creating new polarisation in politics' pic.twitter.com/lse01OMyfB
— ANI (@ANI) September 2, 2022
पीएम मोदी का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब विपक्षी दल भ्रष्टाचार के केसों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में लालू यादव को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. हालांकि, पीएम मोदी ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया था.
पीएम मोदी के बयान पर बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा था कि वे लोग क्या दूध से धुले हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से ज्यादा सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? बीजेपी के लोग दूध के धुले हैं क्या? अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा, जो लोग कह रहे हैं वहीं न बचा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

