हैदराबाद: दामाद ने किया सास से रेप, किसी से बताने पर दी बेटी को तलाक देने की धमकी, हुआ गिरफ्तार
हैदराबाद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां मां सामना अपनी सास को एक दामाद ने उसके साथ जबरन रेप किया.
हैदराबाद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां मां समान अपनी सास (Parent-in-law) को एक दामाद ने उसके साथ जबरन रेप किया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद सास को धमकी दिया कि यदि इस घटना को वह किसी से बताई तो वह उसकी बेटी को तलाक (Divorce) दे देगा. पीडिता किसी तरफ से हिम्मत जुटा कर आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
खबरों के अनुसार घटना हैदराबाद के चंद्रायंगुट्टा थाना (Chandrayangutta police station) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालापुर इलाके का है. यहां पर रहने वाली एक महिला 31 जुलाई को पुलिस स्टेशन में अपने दामाद जिनसे अपनी बेटी की शादी एक साल पहले पुराने शहर के कंडिकाल इलाके में रहने एक युवक के साथ की थी. जिसने बुधवार की रात उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया. रेप के बाद उसने धमकी दिया कि यदि इस घटना के बारे में वह किसी से कुछ बताती है तो वह उसकी बेटी को तलाक दे देगा. यह भी पढ़े: जमशेदपुर: 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर काटा सिर, पुलिस ने 2 दरिंदों को किया गिरफ्तार
पीडिता की शिकायत के बाद चंद्रायंगुट्टा पुलिस आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं महिला के साथ हुए रेप की पुष्टि के लिए उसे मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 03:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

