हैदराबाद: नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की मुलाकात लड़के से PUBG खेलते समय हुई थी. बाद में लड़के ने लड़की न्यूड तस्वीरें जमा कर ली. पुलिस के अनुसार लैंगर हाउज़ के एक 21 वर्षीय मैकेनिक मोहम्मद सलमान ने PUBG खेलते समय लगभग दो महीने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ संपर्क किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद: साइबर क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की मुलाकात लड़के से PUBG खेलते समय हुई थी. बाद में लड़के ने उसकी न्यूड तस्वीरें जमा कर ली. पुलिस के अनुसार लैंगर हाउज़ के एक 21 वर्षीय मैकेनिक मोहम्मद सलमान ने PUBG खेलते समय लगभग दो महीने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ संपर्क किया. “सलमान ने लड़की का मोबाइल नंबर लिया और कुछ हफ्तों तक उससे फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत की. चैट के दौरान सलमान ने लड़की की कुछ सेमी न्यूड तस्वीरें भी जमा किए. बाद में उन्होंने लड़की को और ज्यादा न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत पर, साइबर क्राइम पुलिस ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज किया और शनिवार को उसे ट्रैक कर लिया. उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. पुलिस ने सलमान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसमें कुछ अन्य लड़कियों की भी तस्वीरें मिलीं. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम उसकी पुलिस रिमांड मांगेंगे और उससे पूछताछ करेंगे."

देखें ट्वीट:

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: प्रेमजाल मे फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले हनी ट्रैप का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच

साइबर क्राइम पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करने की अपील की. उन्होंने कहा, “पहली बात तो यह है कि उन्हें किसी भी ऐसे व्यक्ति को तस्वीरें भेजने से बचना चाहिए, जिनसे वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले हों. अगर कोई भी महिला ने बेवकूफ बनकर तस्वीरें भेज दी हैं तो उन्हें तुरंत अपने परिवार को बताना चाहिए और पुलिस में संपर्क करना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट