हैदराबाद में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद मोदी सरकार का फैसला, सभी राज्यों को जारी होगी एडवाइजरी

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या के बाद केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी राज्यों को परामर्श जारी करेगा कि वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का पता लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाएं. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं ताकि महिला की हत्या में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएं और उन्हें सजा दी जा सके.

गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली. हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या के बाद केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी राज्यों को परामर्श जारी करेगा कि वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का पता लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाएं. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं ताकि महिला की हत्या में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएं और उन्हें सजा दी जा सके. उन्होंने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘गृह मंत्रालय सभी राज्यों को एक परामर्श भेजेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा सके.’’रेड्डी ने कहा कि दोषियों को पकड़ कर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार की ओर से, मैं राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहा हूं. तेलंगाना के डीजीपी भी आज दिल्ली आ रहे हैं और वह मुझसे मुलाकात करेंगे। मामले में लिप्त सभी लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए और किसी वकील को भी उनका मामला नहीं लड़ना चाहिए.’’ यह भी पढ़े-हैदराबाद डॉक्टर रेप-मर्डर: गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली बोले-पहले बहन को नहीं पुलिस को करना चाहिए था फोन

गौरतलब है कि 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद के तेलंगाना में एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता थी. कुछ राहगीरों ने उसके शव को देख पुलिस को उसकी जानकारी दी थी. मृतका की छोटी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी बहन ने उसे फोन कर कहा था कि वह टोल प्लाजा पर फंसी हैं। किसी ने उसे उसके स्कूटर के टायर की हवा निकले होने की जानकारी देते हुए मदद की पेशकश की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट