हैदराबाद: 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग और बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
चंद्रांगुट्टा पुलिस ने 18 साल की लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार 14 दिसंबर को दो भाइयों, मोहम्मद मूसा और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि घटना 8 दिसंबर को हुई थी.
हैदराबाद: चंद्रांगुट्टा पुलिस ने 18 साल की लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने शनिवार 14 दिसंबर को दो भाइयों, मोहम्मद मूसा और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि घटना 8 दिसंबर को हुई थी. लड़की और उसकी 10 वर्षीय चचेरी बहन अपनी दादी के घर जा रहे थे, तभी ऑटो चालक आमिर ने उन्हें लिफ्ट की पेशकश की. जब लड़की ने जब लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया लेकिन ड्राइवर के जबरदस्ती करने पर उन्हें ऑटो में बैठना पड़ा. आमिर लड़कियों को वट्टेपल्ली में अपने निवास पर पहुंचने से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में ले गया. अपनी मां के कहने पर उनका छोटा बेटा मूसा चन्द्रायंगुट्टा में लड़कियों के घर उन्हें छोड़ने गया.
लेकिन मूसा ने बताया कि लड़कियों को उनके घर ले जाने के बजाय आरोपी आमिर लड़कियों को नामपल्ली के एक लॉज में ले गया था, जहां उन्होंने 18 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. छोटी बहन को कोई नुकसान नहीं हुआ. सोमवार को मूसा ने दोनों लड़कियों को फलकनुमा रेलवे स्टेशन पर उतार दिया और वहां से चला गया. जिसके बाद लड़कियों ने अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क किया, उनके परिवार ने पहले से ही 8 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
देखें ट्वीट:
Hyderabad: Chandrayangutta Police yesterday arrested two brothers on charges of kidnapping and raping a 18-year old woman on December 8. pic.twitter.com/FGYcaY9Fzx
— ANI (@ANI) December 15, 2019
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले एक के बाद एक सामने आते ही जा रहे हैं. कड़े कानून के बाद भी मुजरिमों को कानून का कोई डर नहीं और वे खुले आम इस हैवानियत को अंजाम दे रहे हैं. पिछले दिनों हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर का गैंगरेप और निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में रोष की लहर दौड़ गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

