उत्तर प्रदेश: प्रेमी की मदद से महिला ने की पति की हत्या, शव घर में ही दफनाया
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने प्रेमी की मदद से अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने प्रेमी की मदद से अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस. चनप्पा ने शनिवार को यहां बताया कि कांट थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव में तीन माह पहले सुनीता नाम की एक महिला ने अपने पति सूरज सिंह (25) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.
चनप्पा ने बताया कि सुनीता का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसमें उसका पति बाधा बन रहा था. इसी वजह से सुनीता ने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया.
Tags
संबंधित खबरें
दिल्ली में महिलाओं ने पब्लिक पार्क में बसाया ‘हैप्पी गार्डन’
Wholesale Inflation: भारत में बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में दर उछलकर 2.13% हुई; मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
BDD Chawl Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, सीएम फडणवीस के हाथों बीडीडी चॉल के 864 परिवारों को सौंपीं गई घरों की चाबियां; VIDEO
\