देश

भोपाल में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने बीच बाजार में पेट्रोल डालकर अपनी पत्नी को आग लगा दी. महिला की हालत गंभीर है. इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है.

भोपाल में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

भोपाल, 6 जुलाई : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने बीच बाजार में पेट्रोल डालकर अपनी पत्नी को आग लगा दी. महिला की हालत गंभीर है. इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. राजधानी के केातवाली क्षेत्र का यह घटनाक्रम बताया जा रहा है, जहां बीते रोज एक महिला बाजार से निकल रही थी, तभी उस पर एक व्यक्ति ने पेटोल डालकर आग लगा दी. यह पूरा घटनाक्रम सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यही वीडियो वायरल हो रहा है.

बताया गया है कि शाजिदा नगर में रहने वाली मुस्कान खान (22) की शादी लगभग तीन साल पहले राजस्थान के रईस खान से हुई थी. मुस्कान ने बताया कि शादी के बाद से पति उसे परेशान करने लगा. मारपीट करता था. तंग आकर इसी साल बहन सना के पास रहने के लिए भोपाल आ गई. अपना खर्च चलाने के लिए मारवाड़ी रोड में एक घर की देखरेख की नौकरी करने लगी. यह भी पढ़ें : Bhagwant Mann Marriage: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से करेंगे शादी

मुस्कान के मुताबिक मंगलवार दोपहर लौट रही थी, तभी पति का फोन आया. पति को वह खोजती रही, मगर नहीं मिला, बाद में रास्ते में पति को खड़ा देखा. वह कुछ समझ पाती, इससे पहले पति हाथ पकड़कर घसीटने लगा. उसने पेट्रोल चेहरे पर डाल दिया. बाद में लाइटर से आग लगा दी. लोग मौके पर दौड़े तो वह भाग निकला. उसके बाद भीड़ ने पानी डालकर आग केा बुझाने की कोशिश की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).