मॉडल गर्लफ्रेंड के प्यार में चढ़ा ऐसा खुमार की पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर रची ऐसी साजिश, फैल गई सनसनी
मॉडल के साथ उस व्यक्ति का अफेयर था जिसके चलते वो अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था
बवाना से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है. बवाना थाना पुलिस ने मॉडल के प्यार पड़े मंजीत नामके एक व्यक्ति को अपनी ही पत्नी, सुनीता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. जानकारी है कि मंजीत का उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल एंजिल गुप्ता के साथ अफेयर था. इसी के चलते वो अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहते थे. इसी के चलते उसने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पत्नी सुनीता की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मंजीत और एंजिल गुप्ता के पिता को गिरफ्तार किया है.
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, मंजीत ने एंजिल से शादी भी कर ली थी लेकिन वो इस बात का खुलासा अपनी पत्नी से नहीं करना चाहता था. इन दोनों की मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में आयोजित पार्टी में हुई थी. सोमवार रात को सुनीता के मर्डर की खबर सामने आई जिसके चलते बवाना इलाके में सनसनी फैल गई.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस खबर के बारे में ट्वीट करते हुए उस मॉडल और पत्नी मंजीत सिंह की फोटो भी शेयर की है.
Two people including a model Angel Gupta arrested by Delhi Police in connection with the murder of a school teacher. The other person arrested is the husband of the victim. pic.twitter.com/tP3ZKUkFB1
— ANI (@ANI) November 2, 2018
बताया जा रहा है कि एंजिल बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. शक्ति कपूर के साथ उनका आइटम सॉन्ग काफी चर्चा में था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

