पत्नी अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में थी, अचानक आ पहुंचा पति- फिर जो हुआ उससे दहल गया पूरा आगरा
आगरा निवासी ऋषि तोमर ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय उसके प्रेमी के मौत के घाट उतार दिए. ऋषि दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था. सोमवार के दिन वो छुट्टी पर घर आया था और मंगलवार को फोन घर भूलकर चला गया था...
आगरा (Agra) निवासी ऋषि तोमर ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी और 30 वर्षीय उसके प्रेमी के मौत के घाट उतार दिए. ऋषि दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था. सोमवार के दिन वो छुट्टी पर घर आया था और मंगलवार को फोन घर भूलकर चला गया था और पत्नी से कहकर गया था कि उसे आने में देरी होगी. आधे रास्ते पहुंचकर उसे याद आया कि वो अपना फोन घर भूल आया है. जब वो फोन लेने घर आया तो दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी. दरवाजा खुलवाने पर न तो पत्नी ने कोई आवाज दी और न ही दरवाजा खोला. गुस्से में आकर आरोपी ऋषि ने दरवाजा तोड़ दिया और अपनी पत्नी को किसी और मर्द के साथ पाया.
गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी और उसके प्रेमी दीपक पर घर में पड़े फावड़े से हमला कर दिया दिया. फावड़े से मार- मारकर उसने दोनों को काट दिया. इसके बाद आरोपी खून से सने हाथ और कपड़े लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला, पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करके आया हूं, लाशें घर में ही पड़ी हैं. आरोपी की बात यह सुनकर पुलिस वालों के होश उड़ गए. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां दोनों शव खून से लथपथ पड़े मिले. इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए.
पुलिस ने बताया कि जब ऋषि कमरे के अंदर पहुंचा तो पत्नी और दीपक को साथ देखकर उसे गुस्सा आ गया. अचानक गेट खुलने से पत्नी का प्रेमी सकपका गया था. उसने ऋषि से पूछा कि तू कौन है? यह सुनते ही ऋषि बाहर आया, फावड़ा उठाया, अंदर जाकर बोला, अभी बताता हूं, मैं कौन हूं और दीपक के सिर पर फावड़े से वार कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

