7 महीने पहले मरी महिला थी ऑनलाइन, जब सच्चाई सामने आई तो फटी रह गई पुलिसवालों की आंखे
हत्या के इस मामले के दिल दहलाने वाले कई खुलासे हुए.आरोपी डॉक्टर ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह राखी श्रीवास्तव को छठीं बार में मारने में कामयाब रहा. इसके पहले उसने पांच बार उसकी हत्या की कोशिश की थी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां के चर्चित डॉक्टर डीपी सिंह (D P Singh) को उनकी पूर्व पत्नी राखी श्रीवास्तव (Rakhi Srivastav) की हत्या के आरोप में यूपी एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद कई ऐसे खुलासे किए जो आज से पहले आपने नहीं सुने होंगे. पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि 7 महीने पहले अपनी पत्नी राखी को नेपाल के पोखरा में पहाड़ से खाई में ढकेल कर हत्या कर दी थी. यही नहीं, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई महीनों तक अपनी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपडेट किया.
हत्या के इस मामले के दिल दहलाने वाले ये खुलासे यहीं खत्म नहीं होते हैं. आरोपी डॉक्टर ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह राखी श्रीवास्तव को छठीं बार में मारने में कामयाब रहा. इसके पहले उसने पांच बार उसकी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. हत्या के आरोपी ने यह भी बताया कि राखी उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे वो परेशान हो चुका था. आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने राखी की मौत की खबर सबसे छुपा कर रखी हुई थी. उसके घर वाले जब भी उसकी पत्नी के बारे में पूछते थे तो वह बात टाल देता था.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे हत्याकांड का खुलासा रेखा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुआ. शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस ने राखी के दूसरे पति डॉक्टर डीपी सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें डॉक्टर डीपी सिंह शक के दायरे में आ गए. पुलिस ने राखी की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की. जिसके बाद पता चला कि जिस समय वह गायब हुई, उस समय उसका लोकेशन नेपाल थी. एसटीएफ टीम ने नेपाल से जानकारी जुटाई तो वहां 8 जून को एक युवती की लाश मिलने की बात सामने आई.
यह भी पढ़ें- 8 साल की बच्ची की गवाही से नानी पहुंची सलाखों के पीछे, करतूतें जानकर आपके भी रोगंटे खड़े हो जाएंगे
पहाड़ी से ढकेल कर की गई हत्या
एसटीएफ ने उसकी पहचान राखी के रूप में करने के बाद जांच को आगे बढाया. पुलिस ने बताया कि राखी अपने पति मनीष सिन्हा के साथ फ्लाइट से नेपाल गई थी. फिर वह नेपाल में ही रुक गई और मनीष लौट आया. उसी दौरान राखी से बातचीत के बाद डॉ. डीपी सिंह भी अपने दो कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह तथा देशदीपक के साथ नेपाल पहुंच गए थे. राखी को लेकर तीनों पोखरा गए वहां उसे शराब में नशीली दवा पिलाकर तीनों ने मिलकर पहाड़ से ढकेल कर उसकी हत्या कर दी.
इस वजह से की गई हत्या
पुलिस के मुतबिक डॉक्टर डी.पी सिंह ने अपनी पहली पत्नी को बिना बताए राखी से शादी की थी. इसके बाद जब डी.पी सिंह की पत्नी को अपने पति के शादी की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने राखी से दूरी बना ली. जिसके बाद राखी ने भी साल 2016 में बिहार के रहने वाले मनीष सिन्हा से दूसरी शादी कर ली. इसके बाद जब राखी और डी.पी सिंह की फिर बातचीत शुरू हुई तो राखी ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद डॉक्टर डी.पी सिंह ने उसकी हत्या की साजिश रची और नेपाल में इस वारदात को अंजाम दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

