देश

अंधविश्वास: पत्नी के शरीर से भूत भगाने के लिए पति ने की चमड़े की बेल्ट से पिटाई, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

बाड़मेर के एक गांव में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी के शरीर से भूत भगाने के लिए उसकी चमड़े की बेल्ट और चप्पल से बुरी तरह से पिटाई की. जानकारी के मुताबिक महिला को काफी दिनों से पेट में दर्द था...

अंधविश्वास: पत्नी के शरीर से भूत भगाने के लिए पति ने की चमड़े की बेल्ट से पिटाई, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार
अंधविश्वास में पति ने की पत्नी बेल्ट से पिटाई, (फाइल फोटो)

बाड़मेर (Barmer) के एक गांव में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी के शरीर से भूत भगाने के लिए उसकी चमड़े की बेल्ट और चप्पल से बुरी तरह से पिटाई की. जानकारी के मुताबिक महिला को काफी दिनों से पेट में दर्द था. महिला का पति उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय तांत्रिक आंणदा राम भील के पास ले गया. तांत्रिक ने झाड़ फूंक करने के बाद बताया कि महिला के शरीर में भूत का वास है. तांत्रिक ने महिला को पूरे गांव की परिक्रमा करने को कहा. महिला के परिवार वालों ने उसे पूरे गांव की परिक्रमा करने को कहा और जब परिक्रमा करते वक्त महिला थक कर गिर गई. उसका पति उसे संभालने की बजाय चमड़े की बेल्ट से उसकी पिटाई करने लगा.

इस घटना से पूरा गांव जमा हो गया लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया. सोशल मिडिया के जरिए इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने पुलिस को झूठा बयान दिया और कहा कि उस दिन वो मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. उस दौरान उसके घरवाले उसे मनाने के लिए उसके पीछे आए थे और जब वो नहीं मानी तो उसके पति उसे बेल्ट दिखाकर डराने लगे. महिला ने अपने पति को उसे पीटने की बात से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: महिला ने किया डांस तो पति ने बैट से की पिटाई, पुलिस ने मामला किया दर्ज

बल्कि सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला का पति उसे पीटते हुए साफ दिखाई दे रहा है.पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).