Uttar Pradesh: नोएडा में एक अर्ध निर्मित मकान में मानव कंकाल निकलने से सनसनी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 में स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में मंगलवार की रात को एक मानव कंकाल पाया गया.
नोएडा, 17 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 में स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में मंगलवार की रात को एक मानव कंकाल (human skeleton) पाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मृत्यु का कारण जानने के लिए उसका पोस्ट मार्टम करने भेज दिया है. विधि विज्ञान दल की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह (Ranvijay singh) ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 में एक व्यक्ति का अर्ध निर्मित मकान है. सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने आज अपने किसी परिचित को मकान को देखने के लिए भेजा, तो वहां पर मकान के अंदर एक कंकाल दिखाई दिया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: युवती ने जहर खाकर दी जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया की विधि विज्ञान की टीम को मौके पर बुलाया गया है जो मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

