Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जाने 7 जून का वेदर अपडेट

देशभर में मानसून के आने से जल्द ही लोगों को चुभती-जलती गर्मी से निजात मिल सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने 7 जून के अनुमान को लेकर नया अपडेट दिया है. IMD के मुताबिक, राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हुआ है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में मानसून के आने से जल्द ही लोगों को चुभती-जलती गर्मी से निजात मिल सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने 7 जून के अनुमान को लेकर नया अपडेट दिया है. IMD के मुताबिक, राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हुआ है. इस विक्षोभ की वजह से जयपुर के कुछ इलाकों में 7 से 9 जून तक बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका है.

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 8 से 10 जून तक उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है.

ये भी पढे़ं: Weather Forecast Tomorrow: कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?, यहां जाने 6 जून का अनुमान

पश्चिम राजस्थान में 7 जून को ओलावृष्टि की संभावना

यूपी में भी अचानक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. आज सुबह से ही राज्य के 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में 7 जून 2024 को उष्ण लहर चलने की संभावना है. वहीं 8 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\