Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जानें 15 जून का पूर्वानुमान

देशभर में इन दिनों मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ दी है, तो कहीं आफत की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने 15 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

Photo Credit- Pixabay

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में इन दिनों मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ दी है, तो कहीं आफत की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आज भी कई राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिला. इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है. इस बीच मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने 15 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम, असम, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम?, यहां जानें 13 जून का पूर्वानुमान

15 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, जम्मू कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के गंगा तटवर्ती क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी आशंका है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड