Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 3 जुलाई का पूर्वानुमान- VIDEO

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश की तलहटी, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश संभव है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में मानसून का आगमन हो चुका है. कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है. आज भी दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में कई जगहों पर बारिश हो रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. उत्तराखंड में 6 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात के लिए रेड अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर भारत में भारी बारिश की उम्मीद है. हरियाणा, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में मध्यम बारिश की उम्मीद है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय में बारिश जारी रहेगी.

ये भी पढे़ं: Delhi Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश की संभावना- मौसम विभाग

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

कल इन राज्यों में हो सकती है बारिश

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी कल यानी 3 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश की तलहटी, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी