देश

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 15 अगस्त का पूर्वानुमान- VIDEO

स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 15 अगस्त का पूर्वानुमान- VIDEO
Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी राजस्थान के लिए कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से लेकर काफी भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में पांच दिनों तक भारी वर्षा के आसार हैं. वहीं, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश संभव है.

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हफ्ते के अंत में छिटपुट बारिश की उम्मीद की है.

ये भी पढें: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, 197 सड़कें अभी भी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कैसा रहेगा कल का मौसम?

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काइमेट ने भी कल यानी 15 अगस्त का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).