देश

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 14 अगस्त का पूर्वानुमान

स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 14 अगस्त का पूर्वानुमान
Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में इन दिनों बारिश का दौर देखा जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काइमेट ने कल यानी 14 अगस्त का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

ये भी पढें: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, 197 सड़कें अभी भी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय तमिलनाडु, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).