देश

Aaj Ka Mausam, 15 September 2025: देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD की भविष्यवाणी और बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 सितंबर के लिए देशव्यापी पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी राजस्थान (Rajasthan Me Aaj Ka Mausam) से शुरू हो गई है

Aaj Ka Mausam, 15 September 2025: देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD की भविष्यवाणी और बारिश का पूर्वानुमान
Weather update today (Photo- @Indiametdept/X)

Today's Weather Forecast, 15 September 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 सितंबर के लिए देशव्यापी पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी राजस्थान (Rajasthan Me Aaj Ka Mausam) से शुरू हो गई है, वहीं पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 2-3 दिनों में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो सकता है.

ये भी पढें: Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में फिर सक्रिय हुआ मानसून, मुंबई सहित कई जिलों में बारिश जारी; जानें आज प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम

15 सितंबर के मौसम का पूर्वानुमान

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश (Northeast Weather Update)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि यहां गरज और बिजली कड़कने की भी संभावना है.

दक्षिण भारत में तेज हवाएं और बारिश (South India Weather Update)

तमिलनाडु में 16 से 19 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. 15 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (Telangana Weather Updates) में बारिश की संभावना है. कई तटीय इलाकों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश (MP-Chhattisgarh Rain Update)

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज यानी 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. बिहार और झारखंड में 16 से 18 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक पानी बरसता रहेगा.

पश्चिम और उत्तर भारत का हाल

15 सितंबर को महाराष्ट्र (Maharashtra Ka Mausam) के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 15 और 16 सितंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand Rain Update) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने किसानों और स्थानीय प्रशासन को बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए फसलों और माल को सुरक्षित स्थान पर रखने और नदियों और नालों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).