How to Check SIR Enumeration Form: वोटर लिस्ट अपडेट में आपके BLO ने एन्युमरेशन फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किया या नहीं? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के पोर्टल पर आपके बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने एन्युमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) अपलोड किया है या नहीं, इसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यहां जानें स्टेटस देखने की पूरी प्रक्रिया.

 How to Check SIR Enumeration Form: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) देश भर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान चला रहा है. इस प्रक्रिया के तहत यदि आपने अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को अपना एन्युमरेशन फॉर्म (गणना फॉर्म) भरकर सौंप दिया है, तो यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि उन्होंने इसे डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया है या नहीं.

ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की यह सुविधा मतदाताओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाती है. सिर्फ कुछ मिनटों की इस आसान प्रक्रिया के जरिए आप खुद देख सकते हैं कि आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है या उस पर अभी कोई कार्रवाई होना बाकी है.  यह भी पढ़े:  महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 5 राज्यों में शुरू हुई SIR प्रक्रिया; जानें एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

चुनाव आयोग के आधिकारिक वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से स्टेटस देखने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

स्क्रीन पर दिखने वाले रिजल्ट का क्या है मतलब?

सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म की वर्तमान स्थिति आ जाएगी. इसे आप दो तरह से समझ सकते हैं:

यदि आपका फॉर्म बीएलओ (BLO) द्वारा सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर "Your form has already been submitted with mobile number XXXXX" का मैसेज दिखाई देगा. इसका सीधा मतलब है कि आपका विवरण डिजिटल रूप से दर्ज हो चुका है.

इसके विपरीत, यदि स्क्रीन पर ऐसा कोई कंफर्मेशन मैसेज नहीं आता है और उसकी जगह सीधे एक नया ब्लैंक फॉर्म (Fresh Form) खुल जाता है, तो इसका अर्थ है कि आपके बीएलओ ने अभी तक आपका डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है.

गड़बड़ी दिखने पर तुरंत करें सुधार

यदि पोर्टल पर आपको कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिससे आप वाकिफ नहीं हैं, या फिर आपके फॉर्म न भरने के बावजूद वहां सबमिशन का मैसेज दिखाई दे रहा है, तो इसे अनदेखा न करें. ऐसी किसी भी विसंगति या गलत जानकारी की स्थिति में तुरंत अपने स्थानीय बीएलओ से संपर्क करें ताकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले डेटा को दुरुस्त किया जा सके.

Share Now