UP Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सड़क पर खड़े ट्रेलर से स्कॉर्पियो की टक्कर, पिता समेत दो बेटों की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार कोभीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी. हादसे में पिता और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा शनिवार देर रात तब हुआ जब तीनों गाजियाबाद से बिहार की तरफ जा रहे थे. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Agra-Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टोल पास पास खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई. जिस हादसे में पिता और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा शनिवार देर रात तब हुआ जब तीनों गाजियाबाद से बिहार की तरफ जा रहे थे. हादसे के बाद आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मरने वालों में मृतकों की पहचान संजय सिंह (50) उनके पुत्र गौरव (35), सौरभ (30) के रूप में हुई हैं. जिनके निधन के बाद परिवार में शादी से पहले मातम फ़ैल गई. क्योंकि संजय सिंह अपने बेटे की शादी के तिलक का सामान खरीदकर घर के लौट रहे थे. इसी बीच हादसा हो गया. यह भी पढ़े: UP Accident: यूपी के गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पिता पुत्र घायल
18 नवंबर को तिलक और 8 फरवरी को होने वाले थी शादी:
जानकारी के अनुसार संजय सिंह के बेटे की इसी महीने 18 फरवरी को तिलक होने वाली थी. तिलक के बाद अगले साल 8 फरवरी को शादी होने वाली थी. तिलक के सामान को लेने ही पिता संजय सिंह अपने दोनों बेटों के साथ लखनऊ आये थे. लेकिन बीती रात शनिवार को यह हादसा हो गया. जिसके बाद घर घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

