Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत View Tweet
हरियाणा के रेवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
यह हादसा धारूहेड़ा मार्ग पर मसानी गांव के बस स्टैंड के पास हुआ है. ये सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे.
यह भी पढें: MP Road Accident: डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल- VIDEO
हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत@police_haryana #Haryana #Rewari #accident #LatestNews #AaryaaDigitalOTT pic.twitter.com/X2lDLfBtWu
— Aaryaa News India (@AaryaaNewsIndia) March 11, 2024
पुलिस ने बताया कि यहां एक इनोवा कार का टायर पंचर हो गया था. जिसके बाद कार सवार सभी लोग सड़क किनारे खड़े हो गए और ड्राइवर टायर बदलने लगा. इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार ने सड़क किनारे खड़े सभी लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

