पुलवामा एनकाउंटर: घायल DIG अमित कुमार का हालचाल जानने एम्स पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को यहां एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को यहां एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली. अमित पुलवामा में एक आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान घायल हुए थे. उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार से मिलने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं उनके साहस और उनकी टीम द्वारा दिखाई गई बहादुरी को सलाम करता हूं."
राजनाथ सिंह ने अधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए एक ट्वीट भी किया है. जिस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वे अमित पुलवामा में एक आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान घायल हुए थे.
केंद्रीय गृह मंत्री #राजनाथसिंह ने #एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर #जम्मूएवंकश्मीर पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अमित #पुलवामा में एक #आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान घायल हुए थे।
Photo: Rajnath Singh pic.twitter.com/P5B4VyAtLG
— IANS Tweets (@ians_india) February 24, 2019
बता दें कि अनंतनाग जिले में डीआईजी दक्षिण कश्मीर के रूप में तैनात 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को एक अभियान के दौरान गोली लगी थी. 18 फरवरी को हुए इस अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

