Mumbai: 16 मार्च तक इन स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, होली पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए एक्शन में रेलवे
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), ठाणे, कल्याण और पनवेल रेलवे स्टेशनों पर 8 मार्च 2025 से 16 मार्च 2025 तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
मुंबई: होली के त्योहार को देखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई डिवीजन ने एक बड़ा फैसला लिया है. भीड़ को नियंत्रित करने और यात्री आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), ठाणे, कल्याण और पनवेल रेलवे स्टेशनों पर 8 मार्च 2025 से 16 मार्च 2025 तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
होली के दौरान इन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. परिवारों और दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ हो सकती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
16 मार्च तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक
यात्री कृपया ध्यान दें: आगामी #होली त्योहार के कारण प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 08.03.2025 से 16.03.2025 तक प्रतिबंधित कर दी गई है।@Central_Railway @YatriRailways pic.twitter.com/7Dy7uvCOh7
— DRM Mumbai CR (@drmmumbaicr) March 7, 2025
किन लोगों को मिलेगी छूट?
रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीनियर सिटीजन, बीमार व्यक्ति और छोटे बच्चों के साथ मौजूद यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी.
सुखद यात्रा के लिए रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं और केवल यात्रा के दौरान ही रेलवे स्टेशनों पर पहुंचें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

