होली पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काटे 600 से ज्यादा चालान
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 647, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के लिए 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान काटे गए.
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में 600 से ज्यादा चालान काटे गए. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 647, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के लिए 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान काटे गए.
होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए 170 से ज्यादा यातायात पिकेट बनाए गए थे और जिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई. करीब 1,600 कर्मी तो केवल दिल्ली यातायात पुलिस ने तैनात किए थे.
Tags
संबंधित खबरें
बिहार: अब परिवारवाद पर क्यों पलटे नीतीश कुमार
कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 33 हुई (Watch Video)
Maharashtra New Auto Rickshaw Permits: बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नए ऑटो‑रिक्शा परमिट जारी करना हुआ बंद
Middle East Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर: 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'
\