देश

बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड मामले में शूटर गोविंद पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इसी साल सितंबर महीने में मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड मामले में शूटर गोविंद पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार (Photo Credit: ANI)

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के मामले में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर गोविंद को पटना एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. गोविंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी साल सितंबर महीने में मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व मेयर हत्याकांड में चिह्नित गोविंद की ओर से वकील के जरिए जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग कर के समीर की हत्या कर दी थी. बाइक पर सवार बदमाशों ने समीर की अत्याधुनिक हथियार एके-47 से भूनकर हत्या कर दी थी.

वहीं, इस हमले में समीर के कार के ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. पूर्व मेयर समीर कुमार सार्वजनिक जीवन में काफी नामचीन थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).