देश

Hindi Marathi Row Update: सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी सफाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 'भाषा विवाद' के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की एक टिप्पणी का जवाब दिया. इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी और कहा कि निशिकांत दुबे की टिप्पणी आम मराठी लोगों के लिए नहीं थी.

Hindi Marathi Row Update: सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी सफाई
Devendra Fadnavis- FB

मुंबई, 8 जुलाई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 'भाषा विवाद' के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की एक टिप्पणी का जवाब दिया. इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी और कहा कि निशिकांत दुबे की टिप्पणी आम मराठी लोगों के लिए नहीं थी.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. निशिकांत दुबे के सवाल पर फडणवीस ने जवाब दिया, "जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह मराठी जनसामान्य के लिए नहीं, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जो इस विवाद को हवा दे रहे हैं.” फडणवीस ने कहा, "पहली बात ऐसी है कि निशिकांत दुबे का बयान अगर आप सुनेंगे तो उन्होंने संगठन के संदर्भ में बोला है, सभी मराठी लोगों के बारे में नहीं कहा. मैं फिर से कहूंगा कि मराठी मानुष का ऐतिहासिक योगदान इस महाराष्ट्र के निर्माण में है. जब आक्रमणकारियों ने भारत की संस्कृति को खत्म करने का प्रयास किया था, तब भारत की संस्कृति को जिंदा रखने का काम छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज ने किया. इसके बाद मराठाओं ने भारत की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए आक्रांताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी." यह भी पढ़ें : Vrindavan Shocker: दर्शन करने आएं श्रद्धालु पालतू कुत्ते को कार में बंद करके गए, दम घुटने से बेजुबान की तड़पकर हुई मौत, वृंदावन का वीडियो आया सामने;VIDEO

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी से खुद को दूर रखने की कोशिश की. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "मेरे विचार से इस तरीके का बयान देना योग्य नहीं है, क्योंकि उसका जो मतलब निकलता है, वह लोगों के मन में भ्रम पैदा करता है." महाराष्ट्र के आर्थिक योगदान की बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के विकास में महाराष्ट्र की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है. उन्होंने कहा, "देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है. मुझे ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र और मराठी लोगों का योगदान इस देश के इतिहास में, इस देश के वर्तमान में, कोई भी नकार नहीं सकता है. अगर ऐसा कोई करता है तो बिल्कुल गलत है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).