Himachal Pradesh Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर! प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बड़ी संख्या में सड़कें बाधित

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार, 11 अगस्त को प्रदेश के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

(Photo Credits File)

Himachal Pradesh Rain Alert:  हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार, 11 अगस्त को प्रदेश के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बारिश के चलते भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

100 से ज्यादा सड़कें बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बारिश और जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण सोमवार शाम तक राज्य में 106 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गईं.  यह भी पढ़े: Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में बाढ़ का अलर्ट, देहरादून और चमोली समेत 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और चंबा जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश के दौर होने की संभावना है. वहीं ऊना, हमीरपुर, शिमला, सोलन और बिलासपुर में भी भारी बारिश के आसार हैं.

विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अतिरिक्त ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

16 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 16 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

मैदानी और कम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे सीमावर्ती जिलों में भी तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

भूस्खलन (landslide), अचानक बाढ़ (flash flood) और जलभराव के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. नागरिकों और पर्यटकों को नदियों, नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.

Share Now