देश

Hijab Row: कर्नाटक में 16 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य

कर्नाटक में हिजाब विवाद मामले के बीच बुधवार से राज्य के सभी स्कूल कॉलेज खोल दिए जाएंगे. कर्नाटक सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि हिजाब विवाद की वजह से बंद प्री-यूनिवर्सिटी कक्षाएं और डिग्री कॉलेज 16 फरवरी से दोबारा खोले जाएंगे.

Hijab Row: कर्नाटक में 16 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य
HIjab Row (Photo: PTI)

बेंगलुरु, 14 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब विवाद मामले के बीच बुधवार से राज्य के सभी स्कूल कॉलेज खोल दिए जाएंगे. कर्नाटक सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि हिजाब विवाद की वजह से बंद प्री-यूनिवर्सिटी कक्षाएं और डिग्री कॉलेज 16 फरवरी से दोबारा खोले जाएंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश, उच्च शिक्षामंत्री सीएन अश्वथ नारायण और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. Hijab Controversy: सभी को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए- कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई.

नागेश ने कहा, ‘‘बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में बुधवार से प्री-यूनिवर्सिटी कक्षाओं और डिग्री महाविद्यालयों को खोलने का फैसला किया गया.’’ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नागेश ने कहा कि महाविद्यालयों को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के तहत खोला जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘जहां (महाविद्यालयों में) भी यूनिफॉर्म संबंधी नियम होंगे, वहां उनका कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा. जहां पर यूनिफॉर्म नहीं हैं, वहां के लिए ड्रेस कोड तय किया जाएगा. हम उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से अनुपालन करेंगे.’’

गौरतलब है कि कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हिजाब को लेकर हुए प्रदर्शन और कुछ स्थानों पर हिंसा भंड़कने के बाद राज्य सरकार ने नौ फरवरी को तीन दिन के लिए कक्षाएं बंद कर दी थी जिसे बाद में 16 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था.

कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में हिजाब से संबंधित सभी याचिकाओं के लंबित रहने के दौरान राज्य सरकार से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का अनुरोध किया था और सभी छात्रों को भगवा शॉल, स्कार्फ, हिजाब और किसी भी धार्मिक ध्वज को कक्षा के भीतर पहनने पर रोक लगा दी थी.

मांड्या में छात्रों से हिजाब हटाने को कहा

कर्नाटक के मांड्या में रोटरी स्कूल के बाहर माता-पिता और एक शिक्षक के बीच उस समय बहस छिड़ गई जब छात्राओं को परिसर में प्रवेश करने से पहले हिजाब उतारने के लिए कहा गया.कथित तौर पर माता-पिता में से एक ने शिक्षक से अनुरोध किया कि वे हिजाब उतारने से पहले छात्रों को क्लास के अंदर जाने दें.

शिक्षक का कहना था कि छात्राओं को स्कूल में आने से पहले अपना हिजाब उतारना होगा. वहीं, एक अभिभावक ने कहा कि छात्राओं को क्लास में जाने के बाद हिजाब उतारने की अनुमति दी जा सकती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).