High Tide Timing In Mumbai For Today: मुंबई हाई टाइड अलर्ट, आज दोपहर 1:45 बजे आएगा 4.27 मीटर ऊंचा ज्वार, BMC ने जारी की चेतावनी
बीएमसी ने बताया कि आपदा प्रबंधन दल, पंपिंग स्टेशन और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत हैं और नालों की सफाई के साथ जलभराव वाले इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिन पर ही भरोसा करें.
High Tide Timing in Mumbai Today: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हाई टाइड को लेकर एडवाइजरी जारी की है. गुरुवार, 2 जुलाई को दोपहर 1:45 बजे 4.27 मीटर ऊंचा हाई टाइड आने की संभावना है. बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान समुद्र किनारे और निचले इलाकों में जाने से बचें, क्योंकि जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. Mumbai Police Rescue: दहिसर में तेज बहाव वाले नाले से 34 वर्षीय युवक को मुंबई पुलिस ने बचाया, सामने आया रेस्क्यू का रोमांचक वीडियो
BMC ने नागरिकों से बरतने को कहा एहतियात
बीएमसी ने अपनी एडवाइजरी में लोगों से कहा है कि बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें. साथ ही समुद्र तट, मरीन ड्राइव, प्रोमेनेड और अन्य तटीय इलाकों से दूर रहें.
नागरिकों को जलभराव वाली सड़कों और अंडरपास में जाने से भी बचने की सलाह दी गई है. बीएमसी और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया है.
BMC ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की:
🗓️दिनांक २ जुलै २०२६
⛈️☔मुंबई शहर व उपनगरात मुसळधार ते अतिमुसळधार पावसाची शक्यता आहे. रात्री उशिरा किंवा पहाटेच्या सुमारास काही ठिकाणी अतिमुसळधार पाऊस पडण्याची शक्यता आहे. तसेच, अधूनमधून ताशी ५० ते ६० किमी वेगाने सोसाट्याचे वारे वाहण्याचीही दाट शक्यता आहे.
🌊भरती
दुपारी ०१:४५…
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 2, 2026
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
बुधवार से जारी लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है और कई मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला.
खराब मौसम की वजह से उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं में भी कुछ रूटों पर देरी दर्ज की गई. वहीं कई जगह पेड़ गिरने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति की भी शिकायतें सामने आई हैं.
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
इसके अलावा गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने कहा है कि यदि भारी बारिश के दौरान हाई टाइड आता है तो बारिश का पानी समुद्र में तेजी से नहीं निकल पाता, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है.
हाई अलर्ट पर बीएमसी की टीमें
बीएमसी ने बताया कि आपदा प्रबंधन दल, पंपिंग स्टेशन और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत हैं और नालों की सफाई के साथ जलभराव वाले इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिन पर ही भरोसा करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2026 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

