देश

महाराष्ट्र: नासिक-पुणे राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने खोया बैलेंस, हादसे में पांच की मौत 3 घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. सिन्नार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा यहां से 25 किलोमीटर दूर नासिक-पुणे राजमार्ग पर सिन्नार के पास शनिवार शाम हुआ. हादसे के समय स्थानीय लोग अपने जानवर चराने ले जा रहे थे.

महाराष्ट्र: नासिक-पुणे राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने खोया बैलेंस, हादसे में पांच की मौत 3 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. सिन्नार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा यहां से 25 किलोमीटर दूर नासिक-पुणे राजमार्ग पर सिन्नार के पास शनिवार शाम हुआ. हादसे के समय स्थानीय लोग अपने जानवर चराने ले जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जैसे ही गायों को सड़क पार करते हुए देखा, उसने ब्रेक लगाए लेकिन हादसे में जानवरों को ले जा रहे दो लोग फिर भी उसकी चपेट में आ गए. इस बीच, ट्रक के अचानक रुकने पर पीछे आ रहा टेम्पो उससे टकरा गया और दोनों वाहनों में सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).