रांची में भाजपा की जन आक्रोश रैली से डरी हुई है हेमंत सरकार: शिवराज सिंह चौहान
झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी रांची से सत्ताधारी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार भाजपा की जन आक्रोश रैली से डरी हुई है.
रांची, 22 अगस्त : झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी रांची से सत्ताधारी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार भाजपा की जन आक्रोश रैली से डरी हुई है. शिवराज सिंह चौहान रांची के मोराबादी मैदान में भारतीय युवा मोर्चा के नेतृत्व में होने वाली युवा जन आक्रोश रैली के लिए गुरुवार देर शाम राजधानी पहुंचे. प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने झामुमो सरकार को घेरा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, सोरेन सरकार भाजपा की जन आक्रोश रैली से डर चुकी है. भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है. यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है. हेमंत सोरेन से न झारखंड संभल रहा है, न पार्टी संभल रही है. शिवराज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सोरेन सरकार के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. हम और हमारे कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे. झारखंड की जनता को अहिंसात्मक तरीके से न्याय दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आंदोलन को कुचल नहीं सकती है. यह भी पढ़ें : MP: कुत्ते के काटने के बाद कच्चा मांस खाने लगा शख्स! लोगों में फैली दहशत, जानें इस अजीब बर्ताव पर क्या बोले डॉक्टर
केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, "हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर उन लोगों ने अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो अधिकारियों को समझना होगा कि यह दो महीने की सरकार है. हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं, हमें तो इंदिरा (गांधी) नहीं रोक पाईं तो हेमंत क्या रोकेंगे." शिवराज ने आरोप लगाया कि डीजीपी और एसपी को भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का आदेश दिया जा रहा है. चुनावी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा युवा जन आक्रोश रैली निकाल रही है. राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं, हालांकि अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

