एक तरफ देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वही केरल में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. कोच्चि शहर में जमकर बारिश हुई है. जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन दूसरी ओर शहर में जलभराव जैसी स्थिति बन गई है. बारिश के कारण सड़को पर ही जलभराव देखने को मिल रहा है. देश में अभी काफी गर्मी पड़ रही है. राजस्थान में कई सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट चूका है. तो वही अन्य राज्यों में भी भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान है. लेकिन इस दौरान केरल में हुई बारिश ने आनेवाले मानसून की आहट दे दी है. यह भी पढ़े :Mumbai Monsoon Forecast: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, मुंबई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना
देखें वीडियो :
#WATCH केरल: कोच्चि शहर में आज तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/iKpA6PenRa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2024












QuickLY