देश

मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. राज्य में बारिश के चलते गर्मी और उमस का असर भी कम हुआ है. गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 25.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया.

मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज
छाए बादल (Photo Credits : IANS)

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. गुरुवार को भी राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ रही हैं. राज्य में बारिश के चलते गर्मी और उमस का असर भी कम हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने शक्तिशाली सिस्टम के चलते राज्य में बारिश हो रही है. यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. वहीं, कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बीते 24 घंटों के दौरान गुना में 114.8 मिलीमीटर, खंडवा में 137, खरगोन में 106.5 मिलीमीटर, उज्जैन में 46 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 101 मिलीमीटर, जबलपुर में 111 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ: प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राज्य में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 25.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).